फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को उत्तराखंड एसटीएफ ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।  मैकडोनल्ड और केएफसी आदि कंपनियों की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को उत्तराखंड एसटीएफ ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। ऐसे गिरोह की ओर से की जा रही धोखाधड़ी के देशभर में कुल 90 शिकायतें दर्ज की गई। तेलंगाना में 14 मुकदमे और आंध्रप्रदेश में भी एक मुकदमा दर्ज है। उत्तराखंड के एक व्यक्ति को भी इन्होंने 35 लाख का चूना लगाया था।

ये था मामला
उत्तराखंड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन में ऋषिकेश के आशुतोष नगर निवासी प्रशांत जमगदग्नि ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मैकडोनल्ड की फ्रैंचाईजी लेने के लिए उन्होंने गूगल पर सर्च लेने के लिए गूगल पर सर्च किया और ऑनलाईन वेबसाईट www.mcdonaldspartner.com में मैकडोनल्ड रेस्टोरेंट की फ्रैन्चाईजी के लिए आवेदन किया। इस पर एक व्यक्ति ने कॉल कर स्वंय को मैकडौनल्ड का कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर बताया और कम्पनी की ओर से आवेदन स्वीकार करने की जानकारी दी। इसके बाद फिर से उन्हें कॉल आई को स्वंय को मैकडोनल्ड का हेड ऑफ वैरिफिकेशन टीम से बताकर उन्हें [email protected] मेल पर डिटेल देने को कहा। इसमें कम्पनी में रजिस्ट्रेशन, एनओसी तथा लाईसेन्स फीस आदि के नाम पर धोखाधड़ी से भिन्न-भिन्न लेन देन के माध्यम से 3540000 रुपये की ऑनलाईन धोखाधड़ी की गई। इस पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

पटना से गिरफ्तार किया गया गिरोह

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके संबंध में जांच शुरू की गई। मोबाईल नम्बर व खातों की जानकारी से आरोपियों का संबंध बिहार से पटना से होना मिला। इस पर एक टीम पटना बेजी गई। एसटीएफ की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह का कार्य कर नामी गिरामी कम्पनियों (Mc Donald’s, KFC आदि) की फर्जी वेबसाईट बनाकर सम्पूर्ण भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों से ऑनलाईन आवेदन करने वाले व्यक्तियों से सम्पर्क किया जाता था। स्वंय को कम्पनी का कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर बताकर आवेदन स्वीकर करने की बात कहते हुए आवेदन की फीस मांगी जाती थी। हैड ऑफ वैरिफिकेशन टीम बनकर वैरीफिकेशन कराने की बात कहते हुए वैरिफिकेशन की फीस प्राप्त करना, इसी तरह कम्पनी में रजिस्ट्रेशन, एनओसी तथा लाईसेन्स फीस आदि के नाम पर धोखाधड़ी से भिन्न-भिन्न लेन देन के माध्यम से लाखों की धनराशि वसूली जाती है। उक्त कार्य के लिए फर्जी सिम, आईडी कार्ड तथा फर्जी खातों का प्रयोग किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1- सनी कुमार वर्मा पुत्र गोपाल प्रसाद वर्मा निवासी न्यू कॉलोनी थाना मालसलामी पटना बिहार उम्र 19 वर्ष
2- सूरज कुमार वर्मा पुत्र वकील प्रसाद वर्मा निवासी न्यू कॉलोनी थाना मालसलामी पटना बिहार उम्र 34 वर्ष
3- सनी कुमार पुत्र कृष्ण कुमार जयसवाल निवासी गुल मैया चौक सबलपुर थाना नदी मोजीपुर पटना बिहार उम्र 19
4- चन्दन कुमार उर्फ विकास पुत्र रामबाबू शाह निवासी जमुनापुर चाईटोली पटना बिहार उम्र 19 वर्ष
बरामदगी

  1. मोबाईल फोन – 04
  2. सिम कार्ड- 12
  3. डेबिट कार्ड- 2
  4. आधार कार्ड- 2
  5. पेन कार्ड- 1
  6. धनराशि – 6.5 लाख रुपये ( बैक खाते में रोकी गयी)
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

पुलिस टीम
1- निरीक्षक विकास भारद्वाज
2- उनि राजीव सेमवाल
3- अपर उनि सुरेश कुमार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttarakhand STF arrested four members of the gang who cheated in the name of getting franchisee Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More