उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली नोट छापने वाले अंतरराज्यीय सरगना को सितारगंज से किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता, उधमसिंह नगर

सितारगंज। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने सितारगंज से नकली नोट छापने वाले अंतरराज्यीय सरगना को दबोचा है। जबकि चार आरोपियों की पहले ही नकली नोटों के साथ गिरफ्तारी हो चुकी है। एसटीएफ को नकली नोट बनाने वाले गैंग के कई और सदस्यों के नेटवर्क का पता चला है, जिन्हें एसटीएफ जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

बताते चलें कि बीती 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के थाना सौंजना पुलिस ने चार नकली नोट तस्करों को दबोचा था। जिनके कब्जे से 98 हजार के नकली नोट बरामद हुए थे। जब पुलिस ने इन तस्करों से पूछताछ की तो कई अहम खुलासे हुए। उन्होंने बताया कि वो उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से नकली नोट लाकर यूपी के ललितपुर और आस पास के जिलों में खपाते थे। जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल को इनपुट शेयर किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने एसटीएफ की कुमाऊं युनिट को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके तहत कुमाऊं एसटीएफ की टीम ने यूपी पुलिस के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया और सितारगंज में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने खटीमा के बनगवां निवासी कृपाल सिंह उर्फ बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी कृपाल सिंह नकली नोट छापने वाला सरगना बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ में टीम के हाथ कई अहम जानकारियां लगी हैं। जल्द ही गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Sitarganj news US nagar news Uttarakhand STF arrested interstate kingpin who printed fake notes from Sitarganj Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More