तृतीय राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम पुणे रवाना  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह,खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

सितारगंज। दिनांक 3 से 5 सितंबर को महाराष्ट्र के पुणे शहर में होने वाली तृतीय राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु 38 सदस्यों का दल उत्तराखंड से रवाना हुआ। दल में 35 तैराक और तीन टीम ऑफिशियल शामिल है। उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में उत्तराखंड फिनस्विमिंग एसोसिएशन के महा सचिव  मोहम्मद रेहान सिद्दीकी, उत्तराखंड पुलिस कोच राकेश दत्त, भारतीयम स्कूल की कोच हंसी रावत, गौरव चंद, और मधुरेंद्र भी प्रतिभाग करने के साथ वहां होने वाले इंटरनेशनल फिनस्विमिंग टेक्निकल ऑफिशियल कोर्स में भी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

उत्तराखंड फिनस्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिलदीप महल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उत्तराखंड तीसरी बार इस प्रतियोगिता मे प्रतिभाग कर रहा है और प्रतिवर्ष अच्छा प्रदर्शन करता आया है। दिनांक 22 जून को हल्द्वानी मे आयोजित टाइम ट्रायल द्वारा 41 तैराको को राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया था जिसमे से 35 प्रतिभाग इस तृतीय राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप मे प्रतिभाग करने जा रहे है। टीम से इस बार भी एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। सभी खेल प्रेमियों की ओर से टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 3rd National Finswimming Championship US nagar news Uttarakhand team leaves for Pune for 3rd National Finswimming Championship Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More