छात्राओं से छेड़खानी पर उत्तराखंड परिवहन निगम के परिचालक की लोगों ने जमकर धुनाई कर सौंपा पुलिस को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां नैनीताल-मुक्तेश्वर रूट पर चलने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम के परिचालक ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। विरोध के बावजूद लंबे समय से परिचालक के बाज नहीं आने पर शनिवार को कुछ छात्राओं का सब्र टूटा तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को छेड़छाड़ की सूचना दी। खबर लोगों तक पहुंची तो इसके बाद भीड़ ने परिचालक को पकड़ उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसबी परिसर में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने शनिवार सुबह डांट पर तैनात पुलिसकर्मियों को रोडवेज बस परिचालक द्वारा छेड़छाड़ किये जाने के आरोप लगाए। तभी डांठ पर खड़े लोगों को इस खबर की भनक लगी। फिर क्या था लोगों ने बस अड्डे पर पहुंचकर परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस बीच-बचाव कर किसी तरह परिचालक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। जहां छात्राओं ने तहरीर सौपने के साथ ही एसओ को आपबीती सुनाई। छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से बस परिचालक उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करता है। कई बार वह इसका विरोध जता चुके है। ऐसे में अगले दिन परिचालक बस में नहीं बैठाता है। जिससे उनकों दूसरे वाहनों से कॉलेज तक आना पड़ता है। एसओ ने बताया कि छात्रा के कार्रवाई नहीं चाहने पर मुक्तेश्वर निवासी परिचालक नवीन चंद्र आर्य के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttarakhand Transport Corporation's operator was thrashed by people for molesting girl students and handed over to the police Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More