हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा वाहन गिरा खाई में, एक की मौत पांच लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड के हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के बदरीनाथ को जा रही एक बोलेरो गाड़ी भवाली थानान्तर्गत खैरना के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ ने 5 घायलों को रेस्क्यू करते हुए शव पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 13 नवम्बर 2023 को जनपद नैनीताल, चौकी खैरना से सुबह सवा चार बजे सूचना मिली कि जौरासी खैरना के पास एक ईको वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी। वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायल अवस्था मे थे जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृत वक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

मृतक की शिनाख्त छतर सिंह पुत्र डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़ के रूप में हुई। घायलों में सूरज सिंह पुत्र पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, जितेंद्र डसीला पुत्र राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, संतोष मेहर निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, हरीश कुमार निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़ शामिल है। जबकि एक घायल का नाम पता नहीं चल पाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news five injured nainital news one dead Uttrakhand news Vehicle going from Haldwani to Pithoragarh fell into ditch

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   मौसम विज्ञान […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More