उत्तरकाशी में विवाह समारोह से लौट रहे लोगो का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर देर रात एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है वाहन में कुल 4 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार की देर रात लगभग 2:45 बजे बौन- पंजियाला मोटर मार्ग पर एक अशोका वाहन संख्या यूके 10 सीए-1137 पंजियाला विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे बीटेक कॉलेज के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट, निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना देर रात हुई है रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है घटना की सूचना हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More