हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर में तैनात लिपिक विनोद कुमार को ₹2100 की रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई ने अपनी बुआ से एक प्लॉट खरीदा है। उस प्लॉट के दाखिला-खारिज के एवज में लिपिक विनोद कुमार रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने नियमानुसार योजना बनाकर शुक्रवार (आज) 4 जुलाई 2025 को कार्रवाई करते हुए लिपिक विनोद कुमार को कुरूड़ी, मंगलौर स्थित कार्यालय में ₹2100 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने अभियुक्त के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू करते हुए उससे चल-अचल संपत्ति के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
राज्य के निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने इस प्रभावी कार्रवाई पर ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा के साथ ही राज्य के नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो तुरंत सतर्कता अधिष्ठान को सूचित करें। इसके लिए विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर : 1064 WhatsApp हेल्पलाइन नंबर: 9456592300 जारी किए है। सतर्कता विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज उठाएं और ईमानदार शासन व्यवस्था को मजबूती देने में योगदान दें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]