विजिलेंस ने चार हजार पांच सौ रूपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी के निजी सहायक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुए विजिलेंस विभाग की टीम ने तहसील परिसर में छापेमारी कर महिला पटवारी मोनिका उर्फ मोनू भारती के निजी सहायक अनुज कुमार को 4,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता 2023 से अपनी पत्नी के नाम खरीदे गए प्लॉट का दाखिल-खारिज करवाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन महिला पटवारी द्वारा लगातार प्रक्रिया में विलंब किया जा रहा था और रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। 9 अप्रैल को जब महिला पटवारी के सहायक अनुज कुमार ने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में मदद करने के नाम पर 4,500 रुपए की रिश्वत मांगी, तो विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। विजिलेंस विभाग ने अनुज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करदी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि और कौन इस मामले में शामिल है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश देती है कि रिश्वतखोरी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bribe of four thousand five hundred rupees haridwar news personal assistant of a female patwari arrested uttarakhand news Vigilance action Vigilance arrested the personal assistant of a female patwari while taking a bribe of four thousand five hundred rupees

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। […]

Read More