देहरादून। विजिलेंस ने उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी को अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली कि अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने 15 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने अधिकारी को दस हजार रुपये से ज्यादा ना दे पाने को कहा। इस पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी, उत्तरकाशी को प्रेषित करने के एवज में दस हजार रुपये लेकर पुरोला से सोनाली गांव के पास मोरी जाने वाले रास्ते पर बुलाया। इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर भी उसकी संपत्ति को लेकर पूछताछ की। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने गिरफ्तार करने वाली ट्रैप टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]