विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड विजिलेंस ने ऊधमसिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंह नगर अशोक कुमार मिश्रा को निवासी- जी- 8 प्रकाश सिटी, काशीपुर
जनपद ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 70,000 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसकी देशी मदिरा की दुकान खटीमा में है, जो वर्ष 2023-24 में आवंटित हुई थी जिसे पुनः वर्ष 2024-25 में नवीनीकरण करा लिया गया। वर्ष 2023-24 में शिकायतकर्ता द्वारा सम्पूर्ण अधिभार जमा करा दिया गया था।पिछले वर्ष में जमा अधिभार का 10,21,417 रूपये का माल शिकायतकर्ता नहीं ले पाया था, जो वो अब लेना चाहता है। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा द्वारा अधिभार के 10 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही चाहता है। उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच पश्चात तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज 02-07-2024 को ट्रैप टीम द्वारा जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंहनगर अशोक कुमार मिश्रा निवासी जी-8 प्रकाश सिटी, काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायत कर्ता से 70,000/- (सत्तर हजार रूपये) रूपये रिश्वत लेते हुये उनके कार्यालय से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगर पुरुष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Excise Officer arrested District Excise Officer arrested while taking bribe of seventy thousand rupees District Excise Officer Ashok Kumar Mishra rudrapur news uttarakhand news Vigilance action Vigilance arrested District Excise Officer red handed while taking bribe of 70 thousand rupees

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के साथ 15 वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी करते हुए 15 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति में IPS तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह विभाग का पद सौंपा गया है। पिछले कई दिनों से राज्य में […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल को विकास की सौगातें देते हुए सीएम धामी ने किया 112.34 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (आज) नैनीताल जिले को बड़ी विकास सौगातें देते हुए कुल 112.34 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वह धारी ब्लॉक के लेटीबुंगा स्थित हिमगिरि स्टेडियम पहुंचे, जहां जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं को […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाजपुर मार्ग पर गड़प्पू क्षेत्र में गाजियाबाद से नैनीताल जा रही कार के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत के साथ कई अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   कालाढूंगी। बाजपुर मार्ग स्थित गड़प्पू क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं।  जानकारी के अनुसार सुबह के समय […]

Read More