खनन माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। खनन माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने पर अड़े रहे। इस दौरान जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा हो गया। पुलिस और ग्रामीणों में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।

बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में खनन माफियाओं की मारपीट में घायल हुए ग्रामीणों को को जबरदस्ती ले जाने पर मामला ज्यादा बिगड़ गया। ग्रामीण एम्बुलेंस के आगे बैठ गए, जिनको पुलिस ने जबरन उठाया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने खनन माफिया और दो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद हाईवे खोल दिया। रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के लोगों का आरोप है कि गांव से कई ट्रैक्टर-ट्रॉली जो की नदी से रेत खनन करके लाती हैं, वह गुजरती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

अक्सर इसके कारण ग्रामीण दुर्घटनाओं का शिकार होने से बचे हैं और सड़कों का भी बुरा हाल हो गया हैबताया गया कि रविवार को खनन माफिया ग्रामीण फुरकान पुत्र जहूरा के नदी किनारे स्थित खेत से मिट्टी उठा रहे थे। तभी खेत मालिक ने विरोध किया तो खनन माफियाओं ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।विरोध करने पर खनन कर रहे लोग सरियों और फावड़ों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इस मारपीट में फुरकान, नूरआलम, शफक्कत और इमरान घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

वहीं ग्रामीणों के घायल होने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण हाईवे पर एकत्र हो गए और हाईवे पर प्रदर्शन करने लगे। इसके साथ ही हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ियां खड़ी कर जाम लगा दिया।

हाईवे जाम होने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी मय फोर्स पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गएग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। वहीं पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

सीओ विवेक कुमार ने बताया कि मामले में खनन माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया है। इसी दौरान जब मारपीट में घायल ग्रामीणों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जाने लगा तो ग्रामीण उग्र हो गए और वाहन के सामने बैठ गए। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More