मौसम अलर्ट! प्रदेश के कुछ पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ ही 30 दिसम्बर से बढ़ सकती है ठंड 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने लगी है। साल की विदाई पर राज्य के कुछ पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। उक्त पांच पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश होने के आसार हैं। 30 दिसंबर के अलावा 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को भी पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में उत्तराखंड के अधिक ऊंचाई वाले कुछ पर्यटक स्थलों पर थर्टी फर्स्ट और नए साल पर पर्यटकों को बर्फ का आनंद लेने का मौका मिल सकता है। यूएसनगर और हरिद्वार में बुधवार को भी घना कोहरा रहेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी गया किया है। मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 23.1 एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cold may increase from December 30 with rain and snowfall in some hilly areas of the state dehradun news Uttrakhand news Weather alert

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्तूबर को उत्तरकाशी, […]

Read More