देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून समेत सभी मैदानी जिलों में फिलहाल अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तक गर्म हवाएं चलेंगी। इस वजह से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। देहरादून में मौसम साफ रहेगा। झोंकेदार हवाओं के साथ दून का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। ज्ञात हो कि बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2022 में 12 जून को इतना तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा हल्द्वानी और रुद्रपुर का तापमान 43:5 तक पहुंच गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]