देहरादून। जून के पहले सप्ताह में गर्मी से थोड़ी राहत के बाद बीते कुछ दिनों से मौसम फिर अपने तेवर दिखा रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। सोमवार को देहरादून समेत राज्य के मैदानी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 41.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज मंगलवार को भी तापमान बढ़ने के आसार हैं।
जून महीने के बीते दस सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो सिर्फ साल 2022 को छोड़ किसी भी दिन दून का तापमान 41 डिग्री दर्ज नहीं किया गया। 2022 की पांच जून को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि नौ सालों के जून महीने में कभी भी तापमान 41 डिग्री दर्ज नहीं किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से तापमान में यह इजाफा देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि आज मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]