मौसम पूर्वानुमान! अभी रहें सावधान, 14 तक रेड अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए टिहरी. देहरादून. पौड़ी गढ़वाल को रेड अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान इन तीनों जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना बन रही है। इन तीन जनपदों में लगातार 5 दिन का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने रखा है, जबकि मौसम विभाग में पिथौरागढ़. बागेश्वर. अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर और कहीं-कहीं भारी वर्षा को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर 14 अगस्त तक एतिहाद बरतने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

वही चंपावत. नैनीताल. उधमसिंह नगर जनपदों में 10 एवं 11 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत कहीं-कहीं बारिश से बहुत भारी बरसात और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की बात मौसम विभाग ने कही है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी कर कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बरसा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर और कुछ स्थानों में भारी वर्षा तथा अत्यंत भारी वर्षा की बात कही है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़. बागेश्वर. अल्मोड़ा जनपदों में 10 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार 10 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्य भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने तथा निचले इलाकों में पानी भरने को देखते हुए कच्चे घरों में नुकसान हो सकता है। इसलिए इस दौरान बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत मौसम विभाग ने जताई है तथा सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों को पालन करने के लिए भी कहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news red alert issued till 14 Uttrakhand news Weather Forecast! Be careful now

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More