मौसम पूर्वानुमान, घने कोहरे के साथ भीषण ठंड का येलो अलर्ट जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य में पड़ रही भीषण ठंड के बीच 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने हरिद्वार तथा उधमसिंह नगर जनपदों में सुबह 6:00 से लेकर 9:00 तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में इन जनपदों के कुछ स्थानों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है इसके अलावा इन जनपदों के अनेक स्थानों में माध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना जताई है। घना कोहरा के चलते यातायात में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा कुछ क्षेत्र में हवाई अड्डों पर न्यूनतम सीमा से कम दृश्यता के चलते विमान लैंडिंग टेकऑफ को भी प्रभावित कर सकती है। मौसम विभाग ने 13 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की भी बात कही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news Weather forecast yellow alert issued for severe cold with dense fog

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More