सजा कैसी मिली हमको तुझसे दिल लगाने की! पति ने ही कर दी पत्नी की हत्या

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीदेवी पैदल मार्ग के पास जंगल में मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि चंडी देवी मंदिर पूजा के लिए जाने के दौरान दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने चुनरी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी शव को फेंककर फरार हो गया था। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है जबकि आईजी रेंज की ओर से भी टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

याद आती है किसी शायर की लिखी यह लाइन

“सजा कैसी मिली हमको तुझसे दिल लगाने की,
रोना ही पड़ा जब कोशिश की मुस्कुराने की,
कौन बनेगा यहाँ मेरी दर्द भरी रातों का हमराज,
दर्द ही मिला है जो तूने कोशिश की आजमाने की।”

पहले प्यार का नाटक फिर उसी का दम घोट देना। ऐसा ही कुछ हुआ यहां तीर्थ नगरी हरिद्वार में। जिसका खुलासा करते हुए रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि नौ नवंबर को चंडी देवी पैदल मार्ग के पास जंगल में एक महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मामला काफी चुनौती पूर्ण साबित हो रहा था, लेकिन श्यामपुर पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आगे बढ़ी तो महिला एक व्यक्ति के साथ सिडकुल की तरफ से आती हुई दिखी। सिडकुल पहुंचने पर आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर सामने आया कि दोनों-साथ में रह रहे थे और सिडकुल की फैक्टरी में काम करते थे। घटना के बाद अजय निवासी बदायूं कहीं चला गया। यहां से लीड मिलने के बाद टीम बदायूं पहुंची। जहां जांच में पता लगा कि आरोपी अजय 15 नवंबर को फिर हरिद्वार आया था। तब उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बताया कि मृतक महिला पूजा और अजय काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद महिला का नाम बदलकर पूजा रख दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

एसएसपी ने बताया कि मृतक पूजा से अजय का अक्सर झगड़ा होने लगा था, क्योंकि बीच में वह किसी अन्य युवक के साथ रहने लगी। हालांकि वह उसे मनाकर ले आया था और अपने साथ रख लिया था, लेकिन फिर भी दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ। जिसके बाद विवाद में ही उसने पत्नी की हत्या कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Uttrakhand news What kind of punishment did we get for falling in love with you? The husband himself murdered his wife

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More