लड़की ने बातचीत से मना किया तो मां का फोड़ दिया सिर

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक तरफा प्यार में  एक युवक ने युवती की मां का सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से महोबा की रहने वाली पीड़िता सपना (40)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गोकुलपुरी में किराए के मकान में रहती है। इसके परिवार में पति के अलवा 19 साल की बेटी व अन्य सदस्य हैं। सपना के अनुसार उनके बेटी के स्कूल में पढ़ने वाला युवक अमन बेटी से बातचीत करता था। दोनों पढ़ाई लिखाई की बात करते थे। अमर ब्रह्मपुरी में रहता है। बाद में युवती को पता चला कि अमन (22) उससे एक तरफा प्यार करता है तो उसने अमन से बातचीत बंद कर दी। पीड़िता ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि सोमवार को आरोपी युवती के घर पहुंचा। वहां उसने सपना की बेटी को बुलाया। अमन युवती से झगड़ा करने लगा। सपना शोर सुनकर बाहर आई तो वह बेटी को अंदर ले जाने लगे। इस बात पर आरोपी भड़क गया। वह उससे भी बहस करने लगा। तू-तू-मैं-मैं के बीच आरोपी ने अचानक हाथ में पहने कड़े से सपना के सिर पर हमला कर दिया। सपना के सिर से खून बहने लगा तो आरोपी वहां से भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सपना की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news delhi news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More