मंदिर से लौटते समय गहरी खाई में गिरी स्कूटी सवार नवविवाहिता की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। स्कूटी के पिछले टायर में साड़ी फंसने से नवविवाहिता 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे खाई से निकाला और फिर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को किशन और अनीता हैड़ाखान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने स्कूटी से गए थे। शाम साढ़े छह बजे लौटते समय पसोली गांव के पास अनीता की साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंस गई। इस पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और अनीता लुढ़कते हुए सड़क से नीचे 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जबकि किशन भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अनीता को खाई से निकाला गया। उसके बाद पति-पत्नी को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया। मूलरूप से बहेड़ी (बरेली) और हाल देवीपुरा चोरगलिया निवासी किशनलाल कश्यप की शादी आठ महीने पहले रामपुर के हरदासपुर निवासी 20 वर्षीय अनीता से हुई थी। किशन पेंटर है। वह घरों में पुताई का काम करता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a scooty rider fell into a deep gorge and died Haldwani news Uttrakhand news While returning from the temple

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More