महिला से लाखों की ठगी के साथ आरोपियों द्वारा चौकी पुलिस के सामने दी जान से मारने की धमकी, आईजी कुमांऊ ने दिए सख्त एक्शन के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। घर बेचने के नाम पर जिस महिला के साथ लाखों की ठगी की गई उसी पीड़ित महिला को पुलिस चौकी बुलाकर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला आया प्रकाश में। आईजी कुमांऊ डा. नीलेश आनंद भरणे के संज्ञान में पहुंचने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए मुकदमा हुआ दर्ज। मामले की जांच की रही अधिकारी एसआई बबिता से मामले की जांच छीन टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज कुमार को सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 18 शिवपुरी, भवानीगंज निवासी पल्लवी गोयल ने बीती 22 फरवरी को गली नंबर चार रामपुर रोड निवासी पूजा जग्गी, उसकी मां शशि देवी और भाई समता प्रकाश के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पूजा ने अपनी ही मां के मकान का सौदा 30 लाख रुपए में किया और यह तथ्य छिपाया कि मकान उसकी मां का है। इसके एवज में पूजा ने कमीशन भी मांगा था, लेकिन रजिस्ट्री के नाम पर पूजा उसे टालती रही। बात तब बिगड़ी जब पल्लवी ने अपने पैसे वापस मांगने लगी। इस मामले की जांच एसआई बबिता को सौंपी गई थी और एसआई बबिता के बुलावे पर पल्लवी बीती 28 मार्च को हीरानगर चौकी पहुंची। बताया जा रहा कि वहां आरोपी पहले से मौजूद थे और आरोपियों ने पुलिस के सामने उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी। इसकी शिकायत पल्लवी ने आईजी डा. नीलेश आनंद भरणे से की। जिसके बाद मामला एसएसपी पंकज भट्ट तक पहुंचा। मामला बड़े अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद आनन-फानन में एसआई बबिता से जांच वापस लेते हुए टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज कुमार को दे दी गई, और मामले में पूजा जग्गी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news IG Kumaon gave instructions for strict action the accused threatened to kill her in front of the outpost police Uttrakhand news With the cheating of lakhs from the woman

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की […]

Read More