अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देकर महिला हुई फरार, सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर बच्ची को भेजा हायर सेंटर

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां विकासनगर में जिला उप अस्पताल के टॉयलेट में एक बच्ची को जन्म देकर महिला फरार हो गई। सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि लोक लाज डर से महिला बच्चे को छोड़कर गई है। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

खबर बुधवार की सुबह की है। जहां एक 23 साल की महिला प्रसव के लिए जिला उप अस्पताल पहुंची। उसके साथ एक युवक भी था। बताया जा रहा है कि युवक पर्चा बनवाने लगा, जिसमें उसने महिला का नाम प्रीति और उम्र 23 साल लिखवाया। इस बीच महिला टाॅयलेट गई। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोनों बच्ची को टाॅयलेट में छोड़कर फरार हो गये। पूरे मामले का पता तब चला जब सफाई कर्मचारी ममता ने टाॅयलेट में बच्ची को देखा। वह बच्ची को उठाकर प्रसव रूम में ले आईं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ. मंजू राणा ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ड्रिप चढ़ाई। बच्ची के मिलने की खबर पर सामाजिक कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news on the initiative of social workers the girl child was sent to higher center Uttrakhand news Woman absconded after giving birth to a baby girl in the toilet of the hospital

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More