आदमखोर गुलदार के हमले से खेत में घास काट रही महिला की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के बड़ीमणि गांव में आदमखोर गुलदार ने खेत में घास काट रही एक महिला पर हमला कर दिया, जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हुई है। आदमखोर गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ीमणि गांव की सुनीता देवी पत्नी सुंदरलाल रोजाना की तरह देर शाम अपने खेतों में घास काट रही थी। तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया. गुलदार से जान बचाने के लिए सुनीता देवी ने काफी संघर्ष किया, लेकिन आदमखोर गुलदार से अपनी जान नहीं बचा सकी। उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सुनीता के अचानक चले जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। गुलदार के हमले से दहशत में रह रहे ग्राम वासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ज्ञात हो कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जंगली जानवरों की दहशत है। इसमें गढ़वाल के पौड़ी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और कुमाऊं में नैनीताल, अल्मोड़ा जिले में ये दहशत बहुत ज्यादा है। यहां आये दिन जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जा रहे हैं। जिसके कारण मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। वन विभाग भी लगातार इन मामलों पर नजर रखते हुए मानव वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाये जाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttarkashi news Uttrakhand news Woman cutting grass in the field died due to the attack of man-eater

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More