अनियंत्रित वाहन के काली नदी में गिरने से महिला की मौत के साथ खाद्य निरीक्षक समेत दो लोग हुए लापता 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पिथौरागढ़। जनपद के धारचूला में पिकअप काली नदी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि खाद्य निरीक्षक समेत दो लोग लापता हो गए है। घटना कल देर रात की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 

जानकारी के अनुसार पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल पिकअप वाहन से सोमवार देर रात 11:00 बजे दारमा घाटी के दुग्तू गांव में राशन पहुंचाकर तवाघाट से धारचूला की ओर लौट रहे थे। तभी चैतुलधार के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर काली नदी में गिर गया। मंगलवार की दोपहर जब ये लोग धारचूला नहीं पहुंचे तो खोज शुरू हुई। एसडीआरएफ और धारचूला कोतवाली की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया तो घटनास्थल से कुछ किमी दूर काली नदी से निवासी 42 वर्षीय सरस्वती चलाल पत्नी लक्ष्मण सिंह चलाल का शव बरामद हुआ है। जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित एक अन्य व्यक्ति लापता है। जिनकी तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news pithoragarh news Uttrakhand news vehicle falls into Kali river Woman dies and two people including food inspector go missing after uncontrolled vehicle falls into Kali River Woman dies and two people missing

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More