शादी का झांसा देकर महिला ने बुजुर्ग से हड़पे 80 लाख रुपये  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। तलाकशुदा 61 वर्षीय पेंशनर को शादी का झांसा देकर एक महिला ने 80 लाख रुपये हड़प लिए। बुजुर्ग ने महिला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग ने बताया कि वो तलाकशुदा हैं। सितंबर 2021 में सरकारी नौकरी से रिटायर होने पर उन्होंने शादी का विज्ञापन दिया। इसके बाद निशा पुंडीर उर्फ प्रीति रावत निवासी देहरादून ने संपर्क किया। उसने खुद को भी तलाकशुदा बताया और शादी पर हामी भर दी। कुछ दिन बाद महिला ने मिलने के लिए बुलाया। महिला ने बताया, वो प्रॉपर्टी में निवेश करती है। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग से 20 लाख रुपये मांगे। बुजुर्ग को विश्वास में लेने के लिए कुछ दिन बाद 18.50 लाख रुपये लौटा दिए। इसके बाद दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक 70 लाख रुपये लिए। मई 2022 में दोबारा दस लाख रुपये मांगे, जो बुजुर्ग ने दे दिए। इसके बाद दबाव डालने पर शादी की तारीख पांच अक्तूबर 2022 तय की गई। शादी एक मंदिर में होनी थी। शादी के दिन महिला नहीं पहुंची। तो बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ और पुलिस को तहरीर दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news Woman extorted Rs 80 lakh from an elderly man on the pretext of marriage

More Stories

उत्तराखण्ड

डॉ आशुतोष पंत राज्य महिला आयोग द्वारा पर्यावरण सेवा के लिए सम्मानित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के सभागार में महिला सुरक्षा पर संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी, विधिक सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाने की […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More