चारा काटने पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट लगने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर में पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट लगने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस को सौंपा।

 

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 25 मई 2024 को फायर स्टेशन रतूड़ा द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि घोलतीर में एक महिला चारा काटने हेतु पेड़ पर चढ़ी हुई थी जहाँ हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गयी है। उनका शव पेड़ पर ही फंसा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक भगत सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक महिला की पहचान पूजा देवी पत्नी राकेश सिंह, निवासी घोलतीर, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Death of a woman who climbed a tree rudraprayag news uttarakhand news Woman died due to electric shock Woman who climbed a tree to cut fodder died due to electric shock

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More