होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां एक होटल में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है जबकि महिला का पति बाइक लेकर फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बीते दिन महिला अपने पति के साथ नैनीताल घूमने आई थी, जिसके बाद महिला का मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में तल्लीताल स्थित एक होटल में शव बरामद हुआ है। होटल स्टाफ द्वारा इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि 112 के माध्यम से पुलिस को तल्लीताल में महिला के शव होने की सूचना प्राप्त हुई थी। महिला की पहचान रहमत नगर गुलामी रसूल मुरादाबाद निवासी इरम खान (32) पत्नी गुलजार (34) के रूप हुई है। घटना के बाद से ही महिला का पति भी मोके से फरार है। उसकी बाइक भी नहीं मिल रही है। मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news police engaged in investigation Uttrakhand news Woman's body found in hotel under suspicious circumstances

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More