ऋषिकेश घूमने आये ग्रुप के एक युवक व युवती बहे गंगा के तेज बहाव में, एसडीआरएफ और जल पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

ऋषिकेश। यहां लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक युवक व एक युवती तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस रेस्क्यू अभियान में लगे है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

 

 

लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। ये सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने गए थे। इस दाैरान तेज बहाव की चपेट में आने से नेहा पुत्री (29) शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश तेज बहाव में बह गए। जबकि एक लड़की साक्षी कुमारी (29) पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा पानी के बहाव में आने से बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम वहां पहुंची और उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बेहोश हुई लड़की को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ग्रुप में आये अन्य लोगो में चाहत (27) पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा, अंकुर आनंद (29) पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर, श्रेया (17) पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा,  नमन (19) पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा एवं अनुप्रिया (20) पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश सम्मिलित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man and a girl from the group who had come to visit Rishikesh were swept away in the strong current of Ganga A young man and a girl were swept away in ganga rishikesh news SDRF and water police started rescue Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More