खबर सच है संवाददाता
हल्द्वानी। पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तरी मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब सरकार एवं कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्तरी मंडल के नगर अध्यक्ष देवी दयाल उपाध्याय, नगर महामंत्री किशोर जोशी, विक्रम अधिकारी, निर्मल चम्याल, नीरज बिष्ट, पनराम, चंदन नेगी, अरूण कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




