बागजाला में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 70 वें दिन भी जारी

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। बागजाला को मालिकाना अधिकार देने, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव के अधिकार को बहाल करने, विकास कार्य शुरू करने, पेयजल योजना चालू करने समेत 8 सूत्री मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 70 वें दिन भी जारी रहा। 
70 वें दिन के धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए इन्द्रा नगर विकास समिति के सचिव तस्लीम अन्सारी ने कहा अखिल भारतीय किसान महासभा गरीब मेहनतकश किसानों का संगठन है इसलिए बागजाला का किसान संगठन गाँव के घर जमीन को बचाने के लिए ग्रामीणों की ताकत के बल पर सरकार के उजाड़ने के षड्यंत्र के खिलाफ आन्दोलन कर रहा है। उन्होंने कहा जब जनता अपने हक हकूकों की रक्षा करने और अपने विकास की आशा लिए अपने वोट देकर सरकार बनाती है और सरकार जब हक हकूकों की रक्षा करने के बजाय उजाड़ने की नीतियां बनाती है, तो निश्चित ही ऐसी सरकार से जनता को अपना वोट वापस मांग लेना चाहिए, यानि सरकार से इस्तीफे की मांग करनी चाहिए । 
 
70 वें दिन के धरना प्रदर्शन को अखिल भारतीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, मो. परवेज, हेमलता, हेमा आर्या, मो. सुलेमान मलिक, प्रेम सिंह नयाल आदि ने सम्बोधित किया।
 
इस दौरान धरना प्रदर्शन में गोपाल सिंह बिष्ट, सुषमा देवी, दौलत सिंह, मोहन मटियाली, दिनेश चंद्र, बानी आर्य, काव्यांश, अमित कुमार, वेद प्रकाश, पार्वती, भोला सिंह, हरिश्चंद्र, गणेश राम, धनीराम, मंजू देवी, कल्पना देवी, कृष्ण चंद, मंजू देवी, डॉ उर्मिला रेंसवाल, विमला देवी, सुनीता देवी, सुनीता देवी, दीपा, तुलसी देवी, हेमा देवी, निशा, रेशमा, सुमेर, रेबाधर, हेमा देवी, सना नईम, शिवा सलीम, अलीशा नसरुद्दीन, साजिद, प्रेम सिंह नयाल, दीवान सिंह बरगली, शमा परवीन, शकीला खातून, शमीम, रियाज खां,नाजरीन, मोहम्मद सुलेमान मलिक, नसीम अहमद, नसीम अहमद, मारूफ अली, मीना भट्ट, ललिता देवी, हेमा देवी, पूजा, हर्षिता टम्टा आदि मौजूद रहे।सभा का संचालन किसान महासभा बागजाला के सचिव वेद प्रकाश ने किया ।
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 70 वें दिन भी जारी रहा बागजाला को मालिकाना अधिकार देने को धरना Haldwani news Indefinite sit-in protest in Bagjala Indefinite sit-in protest in Bagjala continues for the 70th day sit-in for giving ownership rights to Bagjala continues for the 70th day uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बागजाला में अनिश्चितकालीन धरना हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More