चंपावत से आए युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहाँ चंपावत से आए एक युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के पाटी निवासी राकेश सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र नारायण सिंह बीते सोमवार को हल्द्वानी आया था। रात को करीब 11 बजे उसने मुख्य बाजार स्थित चंद्रिका होटल में एक कमरा लिया। बताया जा रहा है कि रात को वह खाना खाकर सो गया था। सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो होटल कर्मी कमरे में पहुंचे। दरवाजा खटखटाने और कई आवाज देने के बावजूद जब कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आए। तो मंगलपड़ाव चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। काफी प्रयास के बाद भी जब पुलिस दरवाजा नहीं खोल सकी। तो कटर से दरवाजा काट कर अंदर लगी कुंडी खोली गई। दरवाजा खोलते ही सामने राकेश की लाश उसी के मफलर के सहारे पंखे के कुंडे से लटक रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज जयदीप नेगी ने बताया कि राकेश ने चंद्रिका होटल के कमरे में फांसी लगाई है। उसके पास से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी गई है। क्योंकि घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तो आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news police sent body for post mortem suicide news Uttrakhand news Youth coming from Champawat hanged himself in hotel room

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More