तराई पूर्वी वन प्रभाग की किलपुरा रेंज में हाथी के हमले से युवक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। यहां तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की किलपुरा रेंज में हाथी के हमले में युवक की मौत का मामला सामने आया है। डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग हिमाशु बागड़ी ने जांच के आदेश दिए है।

मृतक के परिजनों के अनुसार दोनो चचेरे भाई जंगल में मवेशियों के लिए पत्ते तोड़ने गए थे एक भाई पेड़ के नीचे खड़ा था जब की दूसरा भाई पेड़ से पत्ते काट रहा था तभी वहां जंगली टस्कर हाथी आ गया उसने नीचे खड़े भाई को पटक पटक के मार दिया जब की दूसरा भाई हाथी का रौद्र रूप देख डरकर पेड़ पर ही छुप गया। उसने बाद में हाथी के जाने के बाद परिजनों को सारी जानकारी दी। मृतक का नाम मोहम्मद सुलेमान पुत्र मोहम्मद सदीक उम्र 55 साल निवासी बिरिया मझोला बताया गया है। घटना रविवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है। इसी क्षेत्र में हाथी द्वारा किसी व्यक्ति की जान लेने का यह दूसरा मामला सामने आया है। पिछले 10 दिनों मैं हाथी ने दो लोगों की जान ली है फिलहाल इस मामले में पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी लेकिन इलाके में फिलहाल लोगों के जाने पर वन महकमे द्वारा रोक लगाये जाने के साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी ने जांच करने के लिए एसडीओ खटीमा को आदेश दिया है। खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को संतावना दी है मृतक के परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने कहा है की मोहम्मद सदीक उम्र 55 साल निवासी बिरिया मझोला की मौत के मामले में एसडीओ खटीमा संचिता वर्मा को जांच के आदेश दे दिये गये है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो पायेगी, अगर हाथी से मौत हुई होगी तो इस मामले में नियम अनुसार जो भी मुआवजा है वो दिया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news Youth dies due to elephant attack in Kilpura range of Terai Eastern Forest Division

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More