छेड़छाड़ व रेप का प्रयास के आरोप में युवक पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बेरीनाग। पुलिस ने रामनगर के एक युवक को एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने व रेप करने की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 4 दिसंबर 2021 को बेरीनाग निवासी एक युवती ने थाना बेरीनाग में तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में बाजार में किराये के कमरे में रह रही है। 3 दिसंबर 2021 की रात्रि 10 बजे उसके पड़ोस में किराये के कमरे में रहने वाला सद्दाम उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का प्रयास किया तथा उसे जबरदस्ती शादी करने के लिए धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

युवती की तहरीर के आधार पर थाना बेरीनाग में सद्दाम के खिलाफ धारा 354/376 /511 आईपीसी के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी लोकेश्वर सिंह के आदेश पर थानाध्यक्ष बेरीनाग प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी करते हुए सघन चैकिंग कर अभियुक्त सद्दाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र शेर मौहम्मद निवासी- कार्बेट कॉलोनी, गुलरघट्टी, रामनगर जनपद नैनीताल, हाल मछली विक्रेता, कस्बा बेरीनाग को चन्द घण्टों के अन्दर ही बना बैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की गिरफ्तारी में में एसआई किशोर पंत , मीनाक्षी देव, कांस्टेबल मोहन सिंह, राजू पुरी तथा सुरेन्द्र सिंह दानू शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More