ऑनलाइन काम के नाम पर ट्रांजिट कैंप निवासी युवक के साथ 6.25 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक के साथ ऑनलाइन काम करने के नाम पर 6.25 लाख की साइबर ठगी हो गई। आरोप था कि पहले उसे छोटी रकम देकर लुभाया गया। इसके बाद उसे झांसा देकर रकम ऐंठ ली गई। सोमवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जगतपुरा ट्रांजिट कैंप निवासी दीपक नैनवाल पुत्र कृष्ण चन्द्र नैनवाल ने पुलिस को दी तहरीर कहा कि बीते 27 अप्रैल की सुबह उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने उसके कहा कि वह एक कंपनी में काम करता है। जोकि ऑनलाइन कार्य करने पर अच्छी रकम देती है। वहीं उसे भी कंपनी में काम करने का प्रस्ताव दिया। उसके सहमति देने पर उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद उसका नाम, आयु और व्हाट्एप नंबर देने पर उसे ज्वाइनिंग कमीशन के रूप में दो सौ रुपये दिए गए। 28 अप्रैल को उसे टेलीग्राम के जरिए टॉस्क करने के लिए सात हजार रुपये देने को कहा गया। वहीं टॉस्क पूरा होने पर दस हजार रुपये देने का आश्वासन दिया गया। इस पर विश्वास कर उसने बताए गये नंबर पर सात हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे बताया गया कि उसका खाता सीज हो गया है। खाते को चालू करने के लिए 27,450 रुपये मांगे गए। इस बार भी उसने रकम दे दी। इसे झांसा देकर उसे अलग-अलग करके कुल 6,25,900 रुपये ठग लिए। इसके बाद भी उससे और रकम की मांग की गई। उसके द्वारा मना करने पर आरोपियों ने संपर्क तोड़ लिया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered Cyber fraud rudrapur news US nagar news Uttrakhand news Youth resident of transit camp cheated of Rs 6.25 lakh in the name of online work

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More