नैनीताल घूमने आये युवक की होटल की बालकनी से गिरने पर मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए युवक होटल की बालकनी से गिरकर घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापुर बाराबंकी निवासी 26 वर्षीय नीरज वर्मा पुत्र सुरेंद्र कुमार वर्मा बुधवार को अपने चार दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने के लिए आया था। उन्हें दो दिन नैनीताल में बिताने थे। दोस्तों के मुताबिक सभी एक होटल में ठहरे थे। रात को नीरज वर्मा ने शराब ज्यादा पी ली। दोस्त खाना खाने के लिए होटल से नीचे उतरे तो नीरज बालकनी में बैठा था। इसी बीच वह बालकनी से नीचे सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक ने नशे का सेवन अधिक मात्रा में किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More