न्यायालय में कार्यरत युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

खटीमा। यहां न्यायालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मूल रूप से नजरौंदा, देहरादून निवासी रजनीश भट्ट (35) खटीमा न्यायालय में स्टेनो के पद पर तैनात थे। वह सितारगंज रोड स्थित द्वारका काॅलोनी में किराये पर रहते थे। 

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

बताया गया कि उनकी पत्नी घर पर नहीं थी। छुट्टी होने पर मंगलवार शाम वह न्यायालय से घर की ओर निकल गए। देर शाम करीब सात बजे आसपास के लोगों ने उन्हें घर में बेहोशी की हालत में पड़ा देखने के बाद तुरंत उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। रजनीश के साथ गए लोगों ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाते समय रजनीश की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना रजनीश के परिजनों को दी गई। स्वजनों के हल्द्वानी पहुंचने पर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। स्वजन शव लेकर अपने मूल निवास देहरादून चले गए। रजनीश की शादी इसी साल फरवरी में चंपावत निवासी युवती से हुई थी। पुलिस ने जहर खाने की आशंका जताई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Khatima news police handed over body to family members after post-mortem US nagar news Uttrakhand news Youth working in court died in suspicious condition

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More