भवाली। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर उनकी नब्ज टटोलनी शुरु कर दी है।
मंगलवार (आज) भवाली में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से सुझाव लेने के साथ ही मतदाता सूची में छूटे नाम दर्ज करवाने की बात करते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगे प्रस्तावित निकाय चुनाव में कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी का प्रचार कर पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने का संकल्प ले। जिलाध्यक्ष ने हर वर्ग में तीन-तीन नामों के साथ ही सभासद पर भी पैनल भेजने की बात कही। वही मण्डल अध्यक्ष से सभासद पद पर भी आवेदन लेने की बात कही। कहा कि पार्टी सभासद पद पर भी नया नेतृत्व तैयार कर रही है, जिससे कार्यकर्ताओ में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी। इससे पहले मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेति ने सभी का स्वागत किया। बैठक में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रभारी बहादुर नगदली, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट, प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी, जुगल मठपाल, भगवती सुयाल, वर्षा आर्य, लवेंद्र क्वीरा, पवन भाकुनी, मुकेश पलडिया, कंचन साह, संजय जोशी, नंदकिशोर पांडे, हितेश साह, नरेश पांडेय, विक्रम क्वीरा, सुनील मेहता, दिनेश आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]