हल्द्वानी। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं एसएसपी नैनीताल ने असम- मेघालय कैडर के वर्ष 1959 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी एवं असम के पूर्व DGP बी.डी. खर्कवाल के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त कर पुलिस एवं प्रशासनिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
स्व. बी.डी. खर्कवाल मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत अपने परिवार के साथ F-14, जज फार्म, धान मिल, हल्द्वानी में निवास कर रहे थे। उनका कुमाऊं क्षेत्र एवं हल्द्वानी से लंबे समय से गहरा पारिवारिक एवं प्रशासनिक जुड़ाव रहा।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, गंगा सिंह उदावत, कमांडेंट SSB 57 वाहिनी सितारगंज, अजय प्रताप सिंह Deputy Commandant (CRPF) हल्द्वानी, की उपस्थिति में नैनीताल पुलिस ने उन्हें अंतिम दी सलामी दी। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट ले जाया गया, जहां परिजनों एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
स्व. बी.डी. खर्कवाल ने अपने दीर्घ एवं गौरवपूर्ण पुलिस सेवाकाल में पूर्वोत्तर भारत के चुनौतीपूर्ण दौर में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। असम में उग्रवाद के दौर में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों में उनकी भूमिका रही। नवंबर 1990 में असम में ULFA उग्रवादियों के विरुद्ध Operation Bajrang शुरू किए जाने के दौरान वह गुवाहाटी में केंद्रीय खुफिया अधिकारियों के साथ अभियान से जुड़े प्रमुख अधिकारियों में शामिल रहे। वर्ष 1993-94 में उन्होंने असम के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में सेवाएं दीं। पुलिस सेवा में उनके लंबे अनुभव, समर्पण एवं प्रशासनिक योगदान के लिए उन्हें असम-मेघालय पुलिस बल में सम्मान के साथ हमेशा स्मरण किया जाता है।उन्होंने अपने सेवाकाल मेंअनेक भावी पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया।
असम में महत्वपूर्ण पुलिस सेवाएं देने के बाद बी.डी. खर्कवाल का उत्तराखंड से भी गहरा प्रशासनिक जुड़ाव रहा। उन्होंने SSB रानीखेत तथा Intelligence Bureau (IB), नैनीताल में भी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक अमित सैनी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहताप्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान, पीआरओ हेमा ऐठानी, ASI हरि सिंह SSB ट्रांजिट केम्प हल्द्वानी सहित नैनीताल पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बागेश्वर। यहां सोमवार (आज) सुबह युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, नरगवाड़ी निवासी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर 36 घंटे की देशव्यापी भूख हड़ताल शुरू की। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लाइज के आह्वान पर 2 और 3 नवंबर को आयोजित इस आंदोलन […]