खबर सच है संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्तूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।वहीं, 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे पहाड़ों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से पहले मौसम की जानकारी लेना उचित रहेगा।




