मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार (आज) उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों में चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा, ऊर्जा, उद्योग, संस्कृति और कर्मचारियों से जुड़े अहम निर्णय शामिल हैं।

कैबिनेट ने अटल आयुष्मान योजना को इंश्योरेंस मोड पर और गोल्डन कार्ड योजना को हाइब्रिड मोड में संचालित करने का फैसला किया है। गोल्डन कार्ड योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के दावे इंश्योरेंस मोड से और 5 लाख से अधिक के दावे ट्रस्ट मोड से निपटाए जाएंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों के अंशदान में लगभग 250 से 450 रुपये तक की वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

 

हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेचुरल गैस पर वैट की दर 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है।वहीं धराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों से उद्यान विभाग द्वारा सेब की खरीद की जाएगी, जिसमें रॉयल डिलीशियस सेब 51 रुपये प्रति किलो और रेड डिलीशियस सेब 45 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदे जाएंगे।

संस्कृति विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड के वृद्ध कलाकारों और लेखकों को मिलने वाली मासिक पेंशन 3000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये कर दी गई है। आवास विभाग में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत निम्न जोखिम वाले भवनों को अब एम्पैनल्ड आर्किटेक्ट द्वारा स्वप्रमाणन के आधार पर पास कराने की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए नियमों में संशोधन करते हुए एमएसएमई और औद्योगिक इकाइयों के ग्राउंड कवरेज को बढ़ाया गया है। इसके अलावा रेशा विकास परिषद के ढांचे में बदलाव करते हुए तकनीकी स्टाफ को अब आउटसोर्स के माध्यम से रखने का निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट ने सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के वर्क चार्ज कर्मचारियों की सेवा अवधि को पेंशन गणना में शामिल करने को भी मंजूरी दी। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा संशोधन नियमावली, 2025 के प्रख्यापन को स्वीकृति दी गई, जिसके तहत एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति की अधिकतम आयु 50 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

इसके साथ ही स्वामी राम कैंसर अस्पताल में चार नए पदों का सृजन किया गया, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में समान काम–समान वेतन के मामले को उप समिति को संदर्भित किया गया और दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत स्पेशलिस्ट क्लीनिकल डॉक्टरों को 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता देने का निर्णय लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 11 important proposals approved 11 important proposals were approved 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी dehradun news In the Uttarakhand cabinet meeting held today under the chairmanship of Chief Minister Dhami Uttarakhand cabinet meeting concludes under the chairmanship of Chief Minister Dhami uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More