पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के इलाके की छानबीन करते हुए घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर महिला की गुमशुदगी से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही हैं। इसके जरिए महिला की गतिविधियों और उसके साथ मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या पुराने गंगनहर पुल के पास ही की गई या फिर किसी दूसरी जगह वारदात को अंजाम देकर शव यहां लाकर फेंका गया। घटनास्थल के आसपास मिले साक्ष्यों को पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News haridwar news Hindi News near bridge News from the hills News From the Pahad police investigation begins suspicious circumstances uttarakhand news woman's body Woman's body found under suspicious circumstances near bridge

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबे की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर मलबा और पत्थर आने से कई यात्री रास्ते में फंस […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की-लक्सर मार्ग पर थीथौला के पास रविवार देर शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा में कुल 13 लोग सवार थे। यह भी पढ़ें 👉  बैंक […]

Read More
उत्तराखण्ड

आंतरिक नोट अंतिम फैसला नहीं : चुनाव आयोग विवाद पर सीएम धामी की दो टूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाना स्वाभाविक और जरूरी है, लेकिन किसी आंतरिक नोट या टिप्पणी को अंतिम निर्णय मानने से पहले पूरा रिकॉर्ड सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी आपत्ति के आधार […]

Read More