हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की चपेट में आ गई। हादसे में पिता-पुत्री दोनों की मौत हो गई।
हादसा वनभूलपुरा की लाइन नंबर 16, लाल मस्जिद के पास सोमवार रात करीब आठ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, 44 वर्षीय नदीम कार के गैराज में काम करते थे। सोमवार रात वह घर की छत पर एसी में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने पहुंचे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए।
नदीम की चीख सुनकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पिता को करंट की चपेट में देख उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिस्बा उन्हें बचाने के लिए दौड़ी। बताया जा रहा है कि पिता को हाथ लगाते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई।
परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई और दोनों को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पिता-पुत्री दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।वनभूलपुरा कोतवाल दिनेश फर्त्याल के अनुसार, पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।
प्रारंभिक जानकारी में हादसे के दौरान पास स्थित खुले बिजली के पोल से करंट फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।
अलिस्बा तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और गुरु तेग बहादुर स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। जिस उम्र में उसके हाथों में किताबें और स्कूल बैग होने चाहिए थे, उसी उम्र में पिता को बचाने की कोशिश में उसकी जिंदगी भी खत्म हो गई।
इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं पूरे वनभूलपुरा क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसा एक बार फिर घरों में बिजली उपकरणों की मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों और खुले विद्युत तारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। दोनों को सीने में गोली लगने की बात सामने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अंबिका पंत की अदालत ने ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन कुमार और अभिषेक को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपिन को आर्म्स एक्ट के मामले में भी सात […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]