काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आईटीआई कोतवाली में प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के नेता जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में बरखेड़ा पांडे के ग्रामीण आईटीआई कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और रिपोर्ट वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि जिस व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, उसकी करीब पांच वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में मृत व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जितेंद्र ने बताया कि मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय और सीएम पोर्टल पर भी की गई है। पुलिस ने तीन दिन का समय मांगा है। कार्रवाई न होने पर दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।
पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच का आश्वासन दिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहन पांडे ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली कनेक्शन मृत व्यक्ति के नाम पर ही चल रहा था, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह भी पढ़ें […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]