देर रात आग से गोशाला में बंधे मवेशीयों के साथ ही 14 आवासीय भवन जलकर हुए राख 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के फिताड़ी गांव में बीती रात को आग से 14 आवासीय भवन जलकर राख हो गए। इसके साथ ही घरों पास ही गोशाला में बंधे 5 मवेशी भी जल गए। इस दौरान लोगों ने घरों से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, डीएम प्रशांत आर्य, प्रमुख रणदेव राणा मौके पर पहुंचे। राजस्व और पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी है। पीड़ित परिवार पड़ोसियों के घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।घटना बीती सोमवार देर रात की है। जब मोरी ब्लॉक के फिताड़ी गांव में प्रेम सिंह के पांच मंजिला आवासीय मकान में अचानक आग लग गई आग की लपटें देख परिवार के सदस्य किसी तरह घर से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। ग्रामीण कुछ समझ पाते और आग पर नियंत्रण करते इससे पूर्व आग विकराल हो गई और गांव के 13 अन्य आवासीय भवनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद रेस्कयू टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घरों में रखा राशन, बर्तन, कपड़े जलकर पूरी तरह राख हो गए। वहीं घरों के पास बनी गोशाला में बंधी 3 गाय और 2 भेड़ें भी जल गईं।
 
मोरी के फिताड़ी गांव में हुए अग्निकांड में प्रेम सिंह पुत्र मोर सिंह, कुंदन सिंह पुत्र खेम सिंह, रविन्द्र सिंह पुत्र मोरी सिंह, उमशाल सिंह पुत्र मोर सिंह, तिलक सिंह पुत्र मोर सिंह, नोनियाल सिंह पुत्र गंगा सिंह, ताजम देई पत्नी नोनियाल, दुदकली देवी पत्नी नोनियाल सिंह, विरेन्द्र सिंह पुत्र हाकम सिंह, सुविंद्र पत्नी सुरेन्द्र, मोहन सिंह पुत्र धुंधर सिंह, जनक सिंह पुत्र तोता राम के मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि जनक सिंह पुत्र तोता राम, विरेन्द्र सिंह पुत्र हाकम सिंह, प्रेम सिंह पुत्र मोर सिंह, नौनियाल सिंह पुत्र गंगा सिंह, उमशाल पुत्र मोर सिंह, सिलदार पुत्र पलू राम के अन्न भंडार और उनमे रखा सामान जलकर राख हुआ।
 
फिताड़ी गांव में आग को तब काबू किया गया जब फिताडी,रेकचा के ग्रामीणों के साथ आग बुझाने को कासला, रेकचा, हरपूरी, धारा, जखोल एवं साऊणी आदि गांवों के ग्रामीण फिताडी पहुंचे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 14 Homes Burned to the Ground 14 आवासीय भवन आग में जलकर राख Cattle Perish in Cowshed Blaze Late-Night Fire Incident Late-Night Fire: 14 Residential Buildings and Cattle Tethered in a Cowshed Reduced to Ashes uttarakhand news Uttarkashi news आग से जलें गोशाला में बंधे मवेशी उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज देर रात आग से दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More