विकास, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 15 अहम प्रस्तावों को नगर निगम बोर्ड बैठक में मंजूरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक गुरुवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 15 अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक से पहले उत्तराखंड सरकार की ओर से मनोनीत आठ पार्षदों को महापौर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बैठक में नगर निगम की कार्यप्रणाली को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए डोर-टू-डोर यूजर चार्ज संग्रहण के लिए मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया। महापौर ने कहा कि इस व्यवस्था से शुल्क संग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और नागरिकों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

बोर्ड बैठक में महापौर की ओर से प्रस्तुत 12 प्रस्तावों और पार्षदों की ओर से रखे गए 3 जनहित प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिसके बाद सभी प्रस्तावों को सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

बैठक में नगर निगम की किराये पर दी गई दुकानों के किराया निर्धारण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। पूर्व बोर्ड प्रस्ताव में संशोधन करतेहुए वर्तमान किराये में 50 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी गई। साथ ही 31 अक्टूबर 2026 तक किराया जमा करने वाले दुकानदारों को छूट देने का निर्णय लिया गया।

शहर की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर क्षेत्र में 200 नए विद्युत पोल और तार लगाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। वहीं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम में नए वाहन, ट्रैक्टर और टैंकर खरीदने का निर्णय लिया गया।

नगर निगम कार्यालय परिसर के मुख्य भवन के विस्तार और नागरिकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था विकसित करने, सुभाष नगर स्थित नगर निगम भवन में क्षेत्रीय कार्यालय खोलने, शहर में महापुरुषों की मूर्तियों की स्थापना के लिए भूमि चयन करने जैसे प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रस्तावों में गंगापुर कबड़वाल स्थित गोशाला में बायोगैस प्लांट स्थापित करने, मृत गोवंश के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए इंसिनरेटर लगाने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2026 के तहत उपविधि तैयार करने के प्रस्ताव शामिल रहे।

इसके अलावा नगर क्षेत्र में ट्यूबवेल निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने, आरोग्य मंदिरों के अनुबंध पर विचार करने, सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाने और यूयूएसडीए की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों के साथ नालियों का निर्माण अनिवार्य रूप से कराने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए।

पार्षद हरगोविंद रावत की ओर से आवासीय क्षेत्रों में संचालित कबाड़ की दुकानों को हटाने और भविष्य में ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालन पर रोक लगाने का प्रस्ताव भी सदन में मंजूर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम के सभी निर्णय जनता की सुविधा, शहर के विकास और पारदर्शी व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारित प्रस्ताव हल्द्वानी-काठगोदाम को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से शहर के विकास कार्यों को गति दी जाएगी और सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वित्त अधिकारी स्मिता जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ टोलिया सहित नगरनिगम के अधिकारी -कर्मचारी और सभी पार्षद उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 15 key proposals approved 15 key proposals related to development and administrative reforms and administrative reforms approved at the Municipal Corporation board meeting; Uttarakhand News civic amenities Devbhoomi News Development Haldwani news Hindi News Municipal Corporation board meeting News from the hills News From the Pahad sanitation

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More