16 घंटे बाद भी जीवित बाहर आया प्राकृतिक आपदा के दौरान मलबे में दबा ब्यक्ति

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक में प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है। 17 सितंबर की रात अतिवृष्टि के बाद हुए भूस्खलन और मलबे की चपेट में कई मकान आ गए। लोग अपने घरों में सो रहे थे कि अचानक आई तबाही ने कई जिंदगियां लील लीं।
 
कहते है न कि विधाता के विधान के आगे कुछ नहीं, उसने अगर जीवन लिखा है तो मौत भी कुछ नहीं कर सकती। ऐसा ही इस आपदा के बीच कुंतरी लगा फाली गांव में हुआ एक चमत्कार लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन गया। यहां मलबे में दबे कुंवर सिंह को एनडीआरएफ,एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से 16 घंटे बाद जीवित बाहर निकाला गया। हालांकि उनकी पत्नी और दो बेटे अब भी मलबे के नीचे दबे हैं, जिन्हें निकालने कीकोशिशें जारी हैं।
 
रेस्क्यू टीम हथौड़े, औजार और कटर मशीन की मदद से छत काटकर भीतर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जवानों का कहना है कि मलबे की हर ईंट के पीछे एक जिंदगी की उम्मीद छिपी है। अब तक मलबे से पांच शव बरामद हो चुके हैं। इनमें तीन शव 19 सितंबर कोनिकाले गए, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जबकि 18 सितंबर को दो शव बरामद हुए थे।
 
सरपाणी और धुर्मा गांव भी इस तबाही की चपेट में आए हैं। कई लोग तो भागकर बच निकले, लेकिन कुछ को मौका तक नहीं मिला। प्रशासन और राहत दल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 16 घंटे बाद भी जीवित बाहर आया मलबे में दबा ब्यक्ति A man buried under debris during a natural disaster was found alive even after 16 hours chamoli news natural disaster uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज प्राकृतिक आपदा

More Stories

उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। रामनगर रोड पर सड़क किनारे शुक्रवार को 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक […]

Read More