पुरानी रंजिश के चलते 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार (कल) शाम लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल किशोर को पहले जिला अस्पताल रुद्रपुर और फिर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी विक्रांत बागी (17 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक किच्छा के सैजनी गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच पहले से विवाद और रंजिश चली आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब पांच बजे विक्रांत किसी काम से टिब्बा इलाके में गया था। इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि आरोपी ने तमंचा निकालकर विक्रांत के बेहद करीब से गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल विक्रांत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान देर रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

मौत की सूचना पर अस्पताल परिसर में परिजनों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने न्याय की मांग को लेकर हंगामा और नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और अस्पताल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस धोनी ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 17 वर्षीय किशोर 17-year-old boy 17-year-old boy shot dead due to old enmity; Crime News Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad old enmity rudrapur news shot dead udham singh nagar news uttarakhand news उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज गोली मारकर हत्या पुरानी रंजिश रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More