ज्योलिकोट स्थित होटल रिवर व्यू में अवैध रूप से जुआ व कसीनो खेल रहे 21 युवक व शराब परोस रही 12 बार बालाएं गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। डोलमार के पास होटल रिवर व्यू में एक साथ अबैध रुप से कसीनो व जुआ खेलते तथा शराब परोसी जाने की सूचना पर पुलिस ने 21 युवको व 12 बार बालाओ को किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 25 सितंबर सायं को पुलिस को गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई कि ज्योलीकोट डोलमार के पास होटल रिवर व्यू में एक साथ अबैध रुप से कसीनो व जुआ खेला जा रहा है तथा शराब परोसी जा रही है। जिसकी सूचना पर उनके आदेशानुसार डा. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के दिशा-निर्देशन व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी आँपरेशन नैनीताल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सिंह सागर व प्रभारी चौकी ज्योलीकोट नरेन्द्र कुमार एवं एसओजी टीम प्रभारी नैनीताल राजवीर सिंह नेगी के साथ संयुक्त रूप से होटल रिवर व्यू में छापामारी की गयी तो होटल के एक पारदर्शी हाँल में अवैध रूप से कसीनो व जुआँ खेला जा रहा था और होटल कर्मियों व बार बालाओ द्वारा अवैध रुप से शराब परोसी जा रही थी। इस दौरान जब होटल कर्मियों से होटल में अवैध रूप से कसीनो/जुआ खिलाने व शराब पिलाने का लाईसेंस माँगा गया तो देने में असमर्थ रहे। नैनीताल पुलिस की औचक छापामारी के दौरान अवैध रूप से जुआ/कसीनो खेल रहे लोगो द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस द्वारा पकड लिया गया। इस दौरान एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिसकी खोजबीन जारी है। परन्तु मौके पर मौजूद अवैध रूप से जुआ खेल रहे सभी 21 युवको व 12 बार बालाओ को उनके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए थाना तल्लीताल लाया गया जहाँ सभी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में मुकदमा अपराध सं- 52/2023, धारा – ¾ सार्वजनिक जुआ अधिनियम व धारा 60/68 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए होटल स्वामी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल द्वारा पूरी टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इस दौरान पुलिस द्वारा बरामदगी जुआ की फड से बरामद कुल 4 लाख रुपये, जुआ खेल रहे लोगो की जामा तलाशी से कुल 01 लाख, 68 हजार 90 रुपये, मौके से 3667 कैसीनो चिप्स गोल व 25 आयताकार कैसीनो चिप्स, तास की आठ2 गड्डी, सिगरेट की डिब्बी 11 व 02 लाईटर, अलग-अलग ब्रान्ड की 12 शराब की बोतल शराब बरामद करते हुए 04 वाहन सीज किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरजपाल गुप्ता, थाना इन्द्रापुरम जिला गाजियाबाद, रईश अहमद, थाना कल्याणपुरी दिल्ली, ऋषभ चौधरी, थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उत्तर-प्रदेश, सन्दीप कुमार, थाना कनखल जिला हरिद्वार, परवेज अरोरा, PS न0 05 फरीदाबाद हरियाणा, सुमित कंसल, थाना -पल्लवपुरम मेरठ उत्तर-प्रदेश, फुरकान, थाना हापुड जिला हापुड, कपिल कौशिक, थाना तिगाँव जिला फरीदाबाद हरियाणा, पंकज शर्मा, थाना कल्याणपुरी दिल्ली, सुखबीर सिंह, थाना – बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा,  बिपिन थाना न0 4 जिला फरीदाबाद हरियाणा, आकाश, थाना बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा, विनय कुमार, थाना बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा, जगत सिंह, थाना – बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा, रमेश गुलाठी,  थाना – NH1 जिला फरीदाबाद हरियाणा, रामगोयल, थाना बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा, महेश (33 वर्ष) S/O सुभाष चन्द्र R/O बल्लभगड फरीदाबाद, विजेन्द्र , थाना सालवास जिला झज्जर हरियाणा, राकेश निवासी – गुड्डा झज्जर  दुजाणा झज्जर हरियाणा, धर्मेन्द्र निवासी – उपरोक्त, नीरज जोशी, निवासी थाना सेक्टर 5 फरीदाबाद हरियाणा। शराब परोस रही बार बालाओं में श्रीजना क्षेत्री हरिनगर घण्टाघर दिल्ली, संजना, थाना – NH5 फरीदाबाद, सुभद्रा, हरिनगर घण्टाघर दिल्ली, इंदु महत, जनकपुरी दिल्ली, सिमरन, उत्तमनगर नई दिल्ली, चिंकी सोलंकी, उत्तमनगर नई दिल्ली, काजल रावत, उत्तमनगर दिल्ली, अनिता, फरीदाबाद SDM नगर, मुस्कान, उत्तमनगर मोहन गार्डन दिल्ली, ऋतिका, बुराडी दिल्ली, इकरा, थाना सागरपुर दिल्ली एवं  रुकसार, थाना सागरपुर दिल्ली थे

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नैनीताल, रोहतास सिंह सागर थानाधय्क्ष तल्लीताल, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी ज्योलीकोट), एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी, अ0उ0नि0 संदीप नेगी, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह मेहरा, मब्बू मियां, अमित कुमार, दिनेश कार्की, हेड कांस्टेबल शिवराज राणा,  महिला कांस्टेबल सुमन राणा, संगीता, हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत (एसओजी), त्रिलोक सिंह (एसओजी), कांस्टेबल अशोक रावत (एसओजी), दिनेश नगर कोटी (एसओजी), भानू ओली (एसओजी), अनूप सिंह (थाना तल्लीताल), सुनील टम्टा एवं चालक सोबरन राणा शामिल रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 12 bar girls serving liquor arrested 21 youths playing illegal gambling and casino in Hotel River View located in Jeolikot 21 youths playing illegal gambling and casino in Hotel River View located in Jeolikot and 12 bar girls serving liquor arrested Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More