उत्तराखण्ड में चुनाव के दौरान धन एवं मादक पदार्थो की आवाजाही पर नजर रखेंगे 210 उड़नदस्ते 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। चुनाव के दौरान धन, मादक पदार्थ और अन्य गैरकानूनी चीजों की आवाजाही पर रखने के लिए 210 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। इन दस्तों में पांच पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। इसके अलावा, प्रदेश की 93 चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि 30 चेकपोस्ट व स्थान ऐसे हैं, जिन्हें सीसीटीवी कैमरे से कवर नहीं किया जा सकता। ऐसे में इन स्थानों पर संबंधित प्रशासन ड्रोन कैमरों से निगरानी करेगा।

आम चुनावों को लेकर पुलिस-प्रशासन की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लगातार चेकपोस्ट पर चेकिंग, निगरानी की जा रही है। प्रदेश में अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय बॉर्डर चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से कुल 93 चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। कुछेक चेकपोस्ट बाकी हैं, जिन पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों से हर वाहन की चेकिंग और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन उड़नदस्ते इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इनमें दरोगा व अपर उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी व आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, नकदी की आवाजाही पर नजर रखने के लिए बैंकों से भी संपर्क किया जा रहा है। बॉर्डर चेकपोस्ट, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर आयकर विभाग की टीमें भी तैनात हो चुकी हैं। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय की ओर से वन क्षेत्र और दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी करने के निर्देश दिए थे। हाल में हुए सर्वे के मुताबिक, चेकपोस्ट के आसपास के ऐसे 30 क्षेत्र हैं, जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना संभव नहीं है। ऐसे में यहां पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने कहा कि पुलिस विभाग की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। लगातार मीटिंग कर अफसरों को निर्देशित किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से चेकपोस्ट पर निगरानी की जा रही है। ड्रोन कैमरों को भी दुर्गम क्षेत्रों में प्रशिक्षित पायलटों के साथ तैनात किया जा चुका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 210 flying squads 210 flying squads will keep an eye on the movement of money and drugs during elections in Uttarakhand dehradun news Loksabha election Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More