दो बसों की आमने सामने की टक्कर में 22 लोग हुए घायल, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में दो बसों की आमने सामने की टक्कर में चार महिलाओं सहित 22 लोग घायल हो गए।एसडीआरएफ ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार (आज) थाना सतपुली से सूचना प्राप्त हुई कि एकेश्वर मार्ग पर दो वाहनों का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें त्वरित रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि दो बसो बस संख्या यूके 15 पीए 0241(32 सवारी) एवम यूके 15 पीए 0825 (14 सवारी) की आमने सामने की टक्कर हुई है। दुर्घटना में 22 घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर उपचार हेतु हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली भिजवाया गया। जबकि सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

दुर्घटना में कृपाल सिंह उम्र 80 वर्ष, संजय उम्र 34 वर्ष, अमन उम्र 22 वर्ष, पुष्पा नेगी उम्र 48 वर्ष, राजेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष, आशा उम्र 50 वर्ष, वीरेंद्र उम्र 51वर्ष, दीपक उम्र 56 वर्ष, विनोद उम्र 45 वर्ष, कुo नेहा उम्र 15 वर्ष, प्रताप सिंह उम्र 48 वर्ष, धर्मेंद्र सिंह उम्र 39 वर्ष, अर्जुन सिंह उम्र 54 वर्ष, बाबू राम उम्र 58 वर्ष, हरीश(चालक) उम्र 41 वर्ष, संग्राम सिंह (चालक) उम्र 44 वर्ष, श्रीमती आनंदी देवी उम्र 46 वर्ष, सोबन सिंह उम्र 80 वर्ष, नितिन कुमार उम्र वर्ष, सुनीता देवी, सोहन सिंह, प्रेम सिंह शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 22 people injured in head-on collision between two buses Accident news kotdwara news SDRF rescued and took them to hospital Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More