देर रात भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय कारोबारी की मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

किच्छा। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय कारोबारी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह रुद्रपुर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल मोहित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, किच्छा के वार्ड नंबर-2 स्थित आजाद नगर निवासी मोहित शर्मा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे रुद्रपुर से अपने घर लौट रहे थे।जैसे ही उनकी कार राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने पहुंची, अचानक आगे का टायर फट गया। टायर फटते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से मोहित शर्मा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  

मोहित शर्मा किच्छा में टूर एंड ट्रेवल का व्यवसाय संचालित करते थे और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते थे। उनके परिवार में पत्नी नैना शर्मा, एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  SC/ST अत्याचार मामलों पर CM धामी सख्त, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश 

घटना की सूचना पर बिगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिग्वाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट से पार्षद राजेंद्र जीना को बड़ी राहत, सदस्यता रद्द करने के आदेश पर अंतरिम रोक 

चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिग्वाल ने बताया कि शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह कार का अगला टायर फटना प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 35 वर्षीय कारोबारी की मौत 35-year-old businessman dies 35-year-old businessman dies in severe late-night road accident; Uttarakhand News Accident news Devbhoomi News Hindi News Kichha news Late night road accident News from the hills News From the Pahad udham singh nagar news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज किच्छा न्यूज दुर्घटना न्यूज देर रात सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें 👉  फणीन्द्रनाथ शर्मा […]

Read More
उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    छात्र संघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्यवाही — डॉ मंजूनाथ टीसी   हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा […]

Read More
उत्तराखण्ड

भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार (आज) एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक आग लग गईं। जिसके बाद कुछ ही देर में आग इतनी विकराल हो गईं कि गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जल गया। आग की लपटें देख […]

Read More